दिल्ली में सर्दियों के आगमन के साथ एयर पॉल्यूशन गंभीर समस्या बन गया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि GRAP-3 के तहत प्रभावित निर्माण मजदूरों के बैंक खाते में ₹10,000 DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाएगी। ऑफिसों में केवल 50% उपस्थिति अनिवार्य होगी। स्वास्थ्य, बिजली और आपदा प्रबंधन विभाग को छूट दी गई है। कार पूलिंग और फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स की भी सलाह दी गई है। उल्लंघन पर जुर्माना लागू होगा। <br /> <br />#DelhiPollution #ConstructionWorkersDelhi #WorkFromHomeDelhi #DelhiGovernment #PollutionControlDelhi #DBTForWorkers #DelhiNews #RekhaGupta #DelhiAirPollution #DelhiAirQuality #DelhiPollutionLive #DelhiLockdown #DelhiWorkFromHome #KapilMishra<br /><br />~ED.110~HT.408~
